नई दिल्ली – जब भी भारत में SUV सेगमेंट की बात होती है, तो टाटा सफारी (Tata Safari) का नाम गर्व से लिया जाता है। टाटा मोटर्स की यह फ्लैगशिप SUV न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी दमदार बनावट और तकनीकी खूबियों के लिए जानी जाती है।
साल 2025 में Tata Safari ने एक बार फिर खुद को अपडेट कर मार्केट में धूम मचा दी है। नए लुक, प्रीमियम फीचर्स और बेहतर सुरक्षा के साथ अब यह SUV Hyundai Alcazar, Mahindra XUV700 और MG Hector Plus को कड़ी टक्कर दे रही है।
Tata Safari 2025: नया क्या है?

2025 की टाटा सफारी में कई बड़े बदलाव किए गए हैं: अब नई फ्रंट ग्रिल और DRL हेडलैंप डिजाइन आप को इसमें मिलेगी और अब इस गाडी में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (12.3-इंच) भी आता है जो फुल टच स्क्रीन सपोर्ट देता है और इसके साथ इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में सुधार भी आता है और साथ में ADAS (Advanced Driver Assistance System) फीचर्स भी मिलता है जो आप की ड्राइविंग स्किल्स को और बेहतर बनता है 6 और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन आता है इन सभी अपडेट्स के साथ, Safari अब एक लग्जरी SUV की श्रेणी में शामिल हो चुकी है। और इसमें अब 6-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम इसके साथ इसमें 3 ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल भी आता है
इंजन और परफॉर्मेंस
Tata Safari 2025 में वही भरोसेमंद 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन मिलता है:
-
पावर: 170 PS
-
टॉर्क: 350 Nm
-
गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक
SUV अब 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार करीब 11 सेकंड में पकड़ सकती है। पारंपरिक सफारी प्रेमियों के लिए यह परफॉर्मेंस संतोषजनक और भरोसेमंद है।Tata Safari को 5 स्टार GNCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग मिली है, जो इसे भारत की सबसे सुरक्षित SUVs में से एक बनाती है।इसके सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं: , 6 एयरबैग (टॉप वैरिएंट में 7) , ADAS तकनीक (लैन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग) , 360 डिग्री कैमरा , ABS और EBD , ट्रैक्शन कंट्रोल
वेरिएंट और कीमत
Tata Safari 2025 में 4 मुख्य ट्रिम्स आते हैं: Smart , Pure , Adventure , Accomplished
कीमतें (एक्स-शोरूम): ₹16.19 लाख से शुरू होकर ₹25.49 लाख तक जाती हैं।
माइलेज और ड्राइविंग अनुभव
Safari का माइलेज लगभग 14-16 किमी/लीटर तक मिलता है, जो एक बड़ी SUV के हिसाब से अच्छा है। इस SUV की सस्पेंशन सेटिंग्स भारतीय सड़कों के अनुसार हैं। हाईवे पर इसकी स्टेबिलिटी शानदार है और शहर में इसकी राइड स्मूद लगती है।
Tata Safari बनाम प्रतिद्वंद्वी
| SUV | इंजन | पावर | कीमत (₹) | ADAS |
|---|---|---|---|---|
| Tata Safari | 2.0L डीजल | 170 PS | 16.19 – 25.49 L | हाँ |
| Mahindra XUV700 | 2.0L पेट्रोल/डीजल | 200 PS / 185 PS | 14.03 – 26.57 L | हाँ |
| Hyundai Alcazar | 1.5L टर्बो | 160 PS | 16.77 – 21.28 L | आंशिक |
| MG Hector Plus | 2.0L डीजल | 170 PS | 17.50 – 22.97 L | नहीं |
क्या आपको Tata Safari खरीदनी चाहिए?
अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो: दमदार इंजन , प्रीमियम लुक , फैमिली के लिए आरामदायक इंटीरियर , और भारत की सड़कों पर टिकाऊ प्रदर्शन दे तो Tata Safari 2025 एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी रियल SUV पहचान, लेटेस्ट फीचर्स और सुरक्षा मानकों के चलते यह एक भरोसेमंद और प्रीमियम विकल्प बनती है।
