अगर आप 1.5 लाख रुपये के बजट में एक दमदार, स्टाइलिश और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं, तो Honda Bikes आपके लिए बेहतरीन विकल्प लेकर आती है। होंडा की बाइक्स अपने शानदार माइलेज, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और किफायती रख-रखाव के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं वो टॉप (Honda Bikes Under 1.5 Lakh) Honda बाइक्स जो आपको ₹1.5 लाख से कम में मिल सकती हैं।
1. Honda SP 125 (Disc) – (Honda Bikes Under 1.5 Lakh)

अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो स्टाइलिश भी हो, माइलेज भी शानदार दे और टेक्नोलॉजी से भरपूर हो, तो Honda SP 125 (Disc) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह होंडा की पहली BS6 कंप्लायंट बाइक है जो युवाओं और ऑफिस यूज़र्स दोनों के बीच काफी लोकप्रिय है।
मुख्य स्पेसिफिकेशन (Specifications) Honda SP 125
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| इंजन | 124cc, BS6, सिंगल सिलेंडर |
| पावर | 10.8 PS @ 7500 rpm |
| टॉर्क | 10.9 Nm @ 6000 rpm |
| गियरबॉक्स | 5-स्पीड मैनुअल |
| माइलेज | लगभग 65 किमी/लीटर |
| ब्रेकिंग सिस्टम | फ्रंट – डिस्क, रियर – ड्रम |
| वजन | लगभग 117 किलोग्राम |
| फ्यूल टैंक | 11 लीटर |
| कीमत (एक्स-शोरूम) | ₹90,000 – ₹95,000 |
खास फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास: – Honda Bikes Under 1.5 Lakh
-
LED हेडलाइट – बेहतर नाइट विजन , फुली डिजिटल मीटर – गियर पोजिशन, माइलेज, सर्विस ड्यू इंडिकेटर
-
eSP टेक्नोलॉजी – स्मूथ और साइलेंट स्टार्ट , सेल्फ + किक स्टार्ट ऑप्शन , कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) – बेहतर सेफ्टी
Honda SP 125 Disc किसके लिए है बेस्ट?
-
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए , ऑफिस यूज़ और डेली कम्यूटर्स के लिए
-
लंबी दूरी में माइलेज और आराम चाहने वालों के लिए
-
कीमत: ₹90,000 से ₹95,000 (एक्स-शोरूम)
-
इंजन: 124cc BS6
-
माइलेज: लगभग 65 किमी/लीटर
-
फीचर्स: LED हेडलैम्प, डिजिटल मीटर, साइलेंट स्टार्ट
2. Honda Shine 125 – (Honda Bikes Under 1.5 Lakh)
होंडा ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक Honda Shine 125 का नया अवतार लॉन्च कर दिया है। शानदार लुक्स, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज के साथ यह बाइक भारतीय बाजार में दोबारा धमाल मचाने के लिए तैयार है।
क्या है खास इस बार?
नई Honda Shine 125 को होंडा ने BS6 फेज-2 नॉर्म्स के तहत अपडेट किया है। बाइक में अब OBD-2 (On Board Diagnostics) सिस्टम दिया गया है, जिससे इंजन की परफॉर्मेंस और मेंटेनेंस में आसानी होगी।
इंजन और परफॉर्मेंस:
बाइक में 124cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो लगभग 10.74 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो स्मूथ राइडिंग अनुभव देता है।
माइलेज और सेफ्टी:
होंडा का दावा है कि Shine 125 अब करीब 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। बाइक में CBS (कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं।
लुक और डिज़ाइन:
नई Shine 125 में ग्राफिक्स अपडेट किए गए हैं, साथ ही यह 5 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। एलईडी हेडलाइट्स, क्रोम फिनिशिंग और शानदार सीट डिजाइन बाइक को प्रीमियम लुक देते हैं।
कीमत और वैरिएंट्स: – Honda Bikes Under 1.5 Lakh
होंडा Shine 125 दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है – ड्रम और डिस्क।
ड्रम वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹81,000 है
डिस्क वैरिएंट की कीमत ₹85,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
3. Honda Unicorn 160: – (Honda Bikes Under 1.5 Lakh)
होंडा की क्लासिक और भरोसेमंद बाइक Honda Unicorn अब पहले से ज्यादा पावरफुल और एडवांस फीचर्स के साथ बाजार में उपलब्ध है। 160cc सेगमेंट की यह बाइक आज भी युवाओं और प्रोफेशनल्स की पहली पसंद बनी हुई है।
दमदार इंजन और स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस
Honda Unicorn में दिया गया है 162.7cc का BS6 कंप्लायंट इंजन, जो 12.91 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे बाइक हाईवे और शहर दोनों जगह स्मूद परफॉर्म करती है।
माइलेज और परफॉर्मेंस
कंपनी का दावा है कि Honda Unicorn लगभग 50-55 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है, जो कि 160cc की बाइकों में काफी बेहतर माना जाता है। लंबी दूरी की यात्राओं और डेली कम्यूट दोनों के लिए यह बाइक उपयुक्त है।
सेफ्टी और सस्पेंशन
Honda Unicorn में फ्रंट टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे खराब सड़कों पर भी राइड आरामदायक रहती है। इसके अलावा इसमें सिंगल चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी मिलता है जो सुरक्षा को और मजबूत करता है।
लुक और डिज़ाइन
बाइक का डिज़ाइन सिंपल लेकिन मस्क्यूलर है, जो हर उम्र के राइडर्स को पसंद आता है। यूनिकॉर्न तीन शानदार रंगों – पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे और इंपीरियल रेड में उपलब्ध है।
कीमत और वैरिएंट – Honda Bikes Under 1.5 Lakh
Honda Unicorn सिर्फ एक ही वैरिएंट में आती है, और इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.10 लाख है (दिल्ली)। यह कीमत इसे मिड-बजट सेगमेंट में एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
4. Honda Livo – (Honda Bikes Under 1.5 Lakh)
होंडा मोटरसाइकिल्स ने अपनी पॉपुलर 110cc सेगमेंट की बाइक Honda Livo को नए अपडेट्स के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है। शानदार ग्राफिक्स, एडवांस फीचर्स और दमदार माइलेज के साथ Honda Livo अब युवाओं और दैनिक यात्रियों की पसंद बनती जा रही है।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Honda Livo में 109.51cc का BS6 OBD-2 कम्प्लायंट इंजन मिलता है, जो 8.67 bhp की पावर और 9.30 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है, जिससे स्मूद राइडिंग और बेहतर माइलेज मिलता है।
माइलेज का बादशाह
होंडा का दावा है कि Livo बाइक 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है, जो कि दैनिक उपयोग के लिए एक किफायती विकल्प बनाता है। ऑफिस, कॉलेज या घरेलू काम – हर जगह यह बाइक भरोसेमंद साथी साबित होती है।
फीचर्स की भरमार
Honda Livo में मिलता है डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंटीग्रेटेड हेडलाइट, CBS (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम), और इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच जैसे एडवांस फीचर्स। इसके अलावा इसका लाइटवेट डिजाइन और शानदार बैलेंसिंग सिटी ट्रैफिक में कमाल का प्रदर्शन करता है।
लुक्स और डिज़ाइन
Livo अब और भी ज्यादा आकर्षक रंगों और ग्राफिक्स के साथ आता है। इसमें चार स्टाइलिश रंग विकल्प मिलते हैं – ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे, एथलेटिक ब्लू और इंपीरियल रेड। इसका मस्क्युलर टैंक और शार्प लुक यूथ को खासा पसंद आ रहा है।
कीमत और वैरिएंट्स – Honda Bikes Under 1.5 Lakh
Honda Livo दो वैरिएंट्स – ड्रम और डिस्क – में उपलब्ध है:
ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत ₹78,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत ₹82,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
अगर आप इसी प्राइस रेंज में कोई और गाडी ढूंढ रहे है तो आप के लिए ये Honda Activa Ev स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का जबरदस्त कॉम्बो ऑप्शन भी हो सकता है|
Honda Bikes Under 1.5 Lakh के पास ₹1.5 लाख की रेंज में कई भरोसेमंद और माइलेज फ्रेंडली बाइक्स मौजूद हैं। ये बाइक्स न सिर्फ रोजमर्रा की यात्रा के लिए आदर्श हैं, बल्कि कम मेंटेनेंस और शानदार परफॉर्मेंस भी देती हैं

